Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

ब्रेकिंग:सिविल लाइन थाना क्षेत्र में फिर हुई चाकू बाजी की घटना....,पड़े पूरी खबर...

बिलासपुर 04 जनवरी 2022।बिलासपुर सिविल लाईन थाना क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। घटना में तीन लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। मंगला आज़ाद चौक के रहने वाले आसिफ़ और 27 खोली के रहने वाले बॉबी नाम के व्यक्ति के घायल होने की पुष्टि हुई है, तीसरे घायल व्यक्ति के  बारे में अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
घायल आसिफ के अनुसार घटना रात तकरीबन 10 बजे के आसपास की है। मंगला चौक के पास आसिफ, बॉबी, तेजस और कुछ अन्य दोस्तों के बीच किसी मामूली सी बात पर आपसी विवाद हुआ। बहसबाज़ी के बीच तेजस ने अचानक आसिफ़ और बॉबी पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। आसिफ के सिर पर कई टांके लगे हैं उसका इलाज सिम्स में चल रहा है।

घायल आसिफ़ ने बताया कि बॉबी की गर्दन पर कई बार चाकू से वार किया गया है। बॉबी की हालत बहुत गंभीर हैं उसे इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। गर्दन में चाकू धंस जाने और बहुत खून बह जाने के कारण घायल बॉबी की हालत नाजुक बताई  जा रही है।

घटना की असली वजह अब तक मालूम नही चल सकी है। खबर लिखे जाने तक FIR दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

Post a Comment

0 Comments