बिलासपुर 27 अक्टूबर 2021।बिलासपुर सिविल लाईन थाना क्षेत्र में बीती रात अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। एक सेलून संचालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों को आज दोपहर 12 बजे मुलाहिजा के लिए भेजा गया है।
तिफ़रा कुंदरापारा निवासी ट्रांसपोर्टर ओमप्रकाश यादव ने ने बताया कि बीती रात तकरीबन 8:30 बजे महाराणा प्रताप चौक के पास बहुत ही मामूली विवाद के चलते कुछ अन्जान युवकों ने उनपर और उनके साथियों तवरेज़ खान और संजू यादव पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में तवरेज़ खान गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे देर रात सिम्स के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हमलावर को भागने नहीं दिया प्रार्थी ने
प्रार्थी ओमप्रकाश ने बताया कि उसने चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति को एक हाथ से पकड़ रखा था और दूसरे हाथ से उसने अपने साथियों को मदद के लिए फोन लगाया। इस दौरान आरोपी ने उसके माथे पर भी चाकू से हमला कर दिया। प्रार्थियों ने तुरंत ही घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रार्थियों की बहादुरी से एक आरोपी को पुलिस ने उसी वक़्त गिरफ़्तार कर लिया, कुछ अन्य आरोपियों को देर रात गिरफ़्तार किया गया।
सिविल लाईन थानाक्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से भी ऐसा प्रतीत होता है और स्वयं थाने के कुछ पुलिस कर्मचारियों का मानना है कि कुछ महीनों से आपराधिक तत्वों और अवैध कारोबारियों पर सिविल लाईन पुलिस का नियंत्रण नहीं रह गया है।पहले भी सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चाकू बाजी की घटना घट चुकी है।आपको बता दें कि तालापारा निवासी देव गुप्ता पर मुहल्ले का ही एक नशेड़ी युवक राहुल गेमटे ने दुर्गा विसर्जन की रात मामूली बात को लेकर चाकू से वार कर घायल कर दिया था।जिसके बाद घायल युवक रात भर इलाज के लिए अस्पतालो के चक्कर काटता रहा।ऐसा प्रतीत होता है कि थाना सिविल लाइन अब अपराधो का गढ़ बनता जा रहा है और इन बढ़ते अपराधो में अंकुश लगा पाने में शायद सिविल लाइन पुलिस नाकाम साबित होती दिख रही है।अब देखने वाली बात ये है कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बढ़ते अपराधो पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा क्या कदम उठाते है।
0 Comments