Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

युवा मोर्चा उत्तर मंडल ने खोला मोर्चा,कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होते ही बीजेपी ने उनके वादा खिलाफी का खोला पिटारा....,कहा ,जनता के साथ कांग्रेस ने किया धोखा व वादा खिलाफी

बिलासपुर।प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के आह्वान पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में “जवाब तो देना होगा भूपेश” कार्यक्रम के अंतर्गत गंगाजल की झूठी क़सम खाकर छत्तीसगढ़ प्रदेश में सरकार बनाने वाली कांग्रेस की भ्रष्टाचारी नीति ,शराबबंदी , बेरोजगारी भत्ता और झूठे वादों के ढाई साल पूरे होने पर , आज भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मंडल सरकंडा के अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने बताया की भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मंडल द्वारा सरकंडा के वार्ड क्र 56 व 57 में घर घर जाकर प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामिया आमजन तक पहुँचाई गयी ।

 
इस मौक़े पर मुख्य रूप से भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ,चंद्रभूषण शुक्ला ,प्रवीण तिवारी ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी,वैभव जायसवाल,अभिषेक चौबे,सुनील साहू,यश देवांगन,अंचल दुबे,विश्वजीत ताम्रकार,प्रकाश साहू,अभिषेक तिवारी,संस्कार सोनी,दीपक कश्यप, विनय ताम्रकार, मयंक यदु, पीयूष वाधवानी, प्रकाश शुक्ला, शौर्य सराफ, तुषार साव, विकास यादव विक्की,संतोष यादव,सिद्धार्थ श्रीवास,मोहन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments