Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

महासमुंद्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तस्करों से 1 करोड़ 76 लाख की चांदी की गई जप्त,चांदी की तस्करी करने के दो आरोपी महासमुंद्र पुलिस की गिरफ्त में

महासमुंद्र"नीरज शुक्ला"29 जून 2021।महासमुंद्र पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है।एक कार में चांदी की ईंट लेकर जा रहे लोगों को पकड़ लिया है।चांदी से संबंधित कोई दस्‍तावेज प्रस्‍तुत नहीं कर पाने पर पुलिस ने कार सहित चांदी को जब्‍त कर लिया है। बताया जा रहा है कि एमजी हेक्टर कार में चेंबर बनाए गए थे।
इसी चेंबर में चांदी की ईंट रखी गई थी। इसकी कीमत 1 करोड़ 76 लाख रुपये बताई जा रही है।आरोपित इसे संबलपुर ओडिशा से फतेहाबाद लेकर जा रहे थे।जिले की सिघोडा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।वाहन चेकिंग के दौरान 235 किलो चांदी की ईंट जब्त की है।इसके साथ दो व्यक्ति को पकड़ा है। जब्त चांदी की कीमत 1 करोड़ 76.05 लाख रुपए आंकी गई है।दोनों व्यक्तियों को वाहन चेकिग के दौरान एन एच 53 पर रेहटीखोल के पास पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि दोनों ओड़िशा से भारी मात्रा में चांदी लेकर आगरा उत्तर प्रदेश जा रहे थे।

पकड़े गए आरोपियों का नाम.... 

 (1)गौरव शल्या  22 वर्ष  (2)संजय खान 41 वर्ष है। दोनों आरोपी आगरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। जांच में इन व्यक्तियों के पास इतनी भारी मात्रा में चांदी के ईंट व आभूषण के कोई दस्तावेज नहीं थे।पुलिस ने इनसे 1 करोड़ 70 लाख 45 हजार के चांदी के ईंट, 5 लाख 60 हजार रुपए के चांदी के आभूषण, 5 लाख 78 हजार 9 सौ रुपए नगद व कार को जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है।

Post a Comment

0 Comments