बिलासपुर "नीरज शुक्ला" 6मई 2021। देश मे कोरोना महामारी जारी है। बढ़ते करोना को देखते हुए हर राज्य ने स्थिति को देखते हुये।लांकडाउन लगाया है। लेकिन हम बात करेगे। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बढ़ते कोरोना को देखते हुए लांकडाउन जारी है। आज लांकडाउन को लगभग 23 दिन पुरे हो चुके हैं। लेकिन इसी बीच समाजिक कार्यकता और दुर्घटना मुक्त भारत के युवा कार्यकर्ता प्रभात राय और उनके साथी लगभग 23 दिन से बेजुबान जानवरो को भोजन करा रहे है। लेकिन इसी बीच आज गिरजा चौक, भारत माता स्कूल,बुधवारी बाजार, तोरवा चौक, आरपा नदी के आस पास जितने भी बेजुबान जानवर थे। उन्हें चारा कटिया बिस्किट खिलाया छोटी सी उम्र में प्रभात ने बढते महामारी के बीच लगातार सेवा जारी रखे हैं। प्रभात ने पिछले कुछ दिनों पहले एक कोरोना पाजिटिव के घर जाकर प्रभात राय ने राशन भी दिये। युवा कार्यकर्ता प्रभात राय का कहना है कि हम लगातार यह कार्य जारी रखेगे।प्रभात के साथ निरंतर सेवा दे रहे सुमित सिंह और अनेक कार्यकता उपस्थिति थे।
0 Comments