Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पांच वर्ष बाद भी नहीं खोज सकी पुलिस लापता जगमोहन को, रतनपुर पुलिस की नाकामी हुई उजागर

बिलासपुर l  कहते है  कि यदि घर का काेई बडा सदस्य यूं ही बिना बताये  लापता हाे जाये ताे उस परिवार काे किस प्रकार की त्रासदी झेलनी  झेलनी पडती हैl वही पुलिस गुमशुदा व्यक्ती काे वर्षाे बीतने के बाद भी पतासाजी करने मे नाकाम  हाे जाये ताे उस परिस्थितियों मे उसके परिवार काे क्या क्या परेशानी उठानी पडती है  एैसा ही वाक्या माैर्य परिवार के साथ हुआ है 
    इस संबध मे सूत्राे से मिली जानकारी के अनूसार  माता चाैरा पुराना सरकंडा हाल मुकाम करैहापारा रतनपुर निवासी जगमाेहव माैर्य रतनपुर क्षेत्र मे खेती किसानी का काम करने के साथ ही सिमेन्ट से निर्मित सिमेन्ट  पाेल का व्यवसाय करता था घटना दिनांक 18/4/2015 काे अपने दुकान मे था उसी वक्त किसी व्यक्ती के साथ माेटर साईकिल मे बैठकर कही चला गया एंव अपने पास रखा माेबाईल  फाेन काे अपने दुकान मे ही छाेडकर चला गया तदपश्चात  कुछ दिन बीतने के बाद जगमाेहन माैर्य अपने घर नही लाैटा ताे उसकी पत्नी व पुत्र परेशान  हाे गये दाे दिन बीतने के बाद उसका पुत्र राजकुमार माैर्य ने दिनांक 20/4/2015 थाना रतनपुर मै अपने पिता जगमाेहन माैर्य के लापता हाेने की लिखित रिपाे्ट दर्ज कराई। किन्तु विडम्बना है कि गुमशूदा कि शिकायत दर्ज हुए 5 वर्ष का समय व्यतीत हाे गया परन्तु जगमाेहन माैर्य का कही भी पतासाजी करने मे रतनपुर पुलिस अब  तक  असफल रही।
 अब सवाल  यह उठता है  कि आखीर जगमाेहन माैर्य  गया ताे गया कहां  कही काेई दुर्घटना का शिकार ताे नही हाे गया ? वही लापता व्यक्ती जगमाेहन माैर्य  का पुत्र राजकुमार माौर्य  ने बताया कि वह अपने पिता जगमाेहन माैर्य कि तलाश  अपने स्तर पर  सभी रिशतेदाराे के माध्यम से किया किन्तू मेरे पिता का कही भी पता नही चल पाया।
 जिसके कारण मेरी माँ भी परेशान है उसे उम्मीद है कि उसके पिता जहां भी हाेगे जल्द लाैट आयेगे! बहरहाल जगमाेहन माैर्य काे लापता हुए 5 वर्ष हाे गया है क्या रतनपुर पुलिस उसे जल्द खाेज पायेगी

वरिष्ठ पत्रकार संताेष परिहार (संपादक खबर छत्तीसगढ) की कलम से साभार..

Post a Comment

0 Comments