बिलासपुर 05 अगस्त 2024।बिलासपुर परिवर्तन एक आशा की किरण के द्वारा मित्रता दिवस के दिन सावन कांटेस्ट का आयोजन किया गया जिसमे विशिष्ट अतिथि के रूप में आए हुवे भाजपा नेत्री किरण सिंह जी के हाथों महिलाओं को मोमेंटो देकर समानित किया गया। इस आयोजन में 70 से भी अधिक महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ,सभी सावन उत्सव में हरियाली को दर्शाते हुए ग्रीन ड्रेस पहन के आए थे,कार्यक्रम की शुरुआत आए हुए सम्मानीय अतिथि चुन्नी मौर्या, अनिता दुआ के द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया है।
सरस्वती वंदना श्रद्धा मिश्रा के द्वारा किया गया,उसके बाद सभी महिलाओं के द्वारा रैंप वॉक किया गया जिसमे सभी ने अपना अपना टैलेंट दिखाया और अपना परिचय दिया,इस प्रतियोगिता में तीन कैटेगिरी में सावन सुंदरियों का चयन किया गया,ताकि सभी उम्र की महिलाओं को विजेता बनने का मौका मिले ,प्रथम कैटेगिरी में 30 से 40 साल की उम्र वाली महिलाओं में से एक रैनी क्वीन,40 से 50 वर्ष की महिलाओं में से एक सावन क्वीन,50 से अधिक उम्र की महिलाओं में से एक मानसून क्वीन का चयन किया जाना। था।इस सावन प्रतियोगिता के जजेस कोरबा से कविता सोनी,अनिता दुआ,प्रतिमा डे थी। जिन्होंने निष्पक्ष रूप से परिणाम निकाला।मुख्य अतिथि इंटरनेशनल ग्लैम आइकॉनिक अवार्ड विनर चुन्नी मौर्या, कंचन चौधरी थी।
सावन उत्सव के परिणाम:-
1.रैनी क्वीन- तानी शिवहरे
2.सावन क्वीन-अनामिका अग्रवाल
3.मानसून क्वीन- अंजली रावलानी
पैंक्चुअल्टी क्वीन- स्वाति वर्मा
फायर क्वीन- प्रियंका परमार
बेस्ट हेयर स्टाइल-कस्तूरी भानुशाली
बेस्ट स्माइल- श्रद्धा मिश्रा
बेस्ट गेटअप- स्वाति वर्मा
बेस्ट पर्सनेलिटी- रश्मि उपाध्याय
इसके साथ ही गेम की विजेता स्वाति माहेश्वरी रही ,आयोजक प्रीति ठक्कर एवम् किरण पाठक ने कहा की साल भर महिलाएं सावन का इंतजार करती है,चारो तरफ हरियाली और बारिश की बौछार से मन मोहित हो जाता है इसलिए सभी सावन माह का आनंद लेते है और उत्साहित होते है,परिवर्तन एक आशा की किरण के सभी सदस्यो ने आए हुए सभी अतिथियों एवम् सदस्यों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में आहूजा इलेक्ट्रिकल्स, ग्लिट एंड ग्लॉस,Dr रश्मि जीतपुरे,अनामिका अग्रवाल,पिंकी दीक्षित,संध्या जायसवाल,मोना बोडखे,कामिनी स्वर्णकार,सरिता सराफ ,रीता मौर्य, कोकिला जी, ममता अग्रवाल,तनु मिश्रा,सोनाली श्रीवास,श्रद्धा मिश्रा एवम् अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा है।
0 Comments