Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पिस्टल लेकर बेखौफ घूम रहे अपराधी,सरकंडा पुलिस को भनक तक नहीं...,पेट्रोल पंप में विवाद के बाद पिस्टल निकालकर कर्मचारियों को बदमाश युवक ने धमकाया...,सीसीटीवी वीडियो हो रहा वायरल...


बिलासपुर 14 मई 2024।बिलासपुर सरकंडा के अशोक नगर चौक स्थित आरके पेट्रोल पंप में कर्मचारियों से विवाद के दौरान युवक ने अपने पास रखे पिस्टल काे निकालकर पेट्रोल पंप कर्मचारी को धमकाया,जिसका सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। इधर सरकंडा पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है। इधर घातक हथियार के साथ युवक शहर में बेखौफ घूम रहे हैं। पुलिस का जरा भी डर इन बदमाशों को नजर नहीं आ रहा है।किसी बड़ी वारदात को अंजाम भी दे सकते है ये बदमाश जिस तरह से ये बदमाश बेखौफ होकर हाथ में हथियार लेकर घूम रहे है उस तरह से तो ये कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है।

आपको बता दे की एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि दो दिन पहले पेट्रोल भरवाने के नाम पर दो युवकों ने सरकंडा स्थित आरके पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से विवाद किया। इस दौरान एक युवक पत्थर उठाकर पंप के कर्मचारियों को धमकाते हुए नजर आ रहा है। उसका साथी कर्मचारियों से हुज्जतबाजी कर रहा था। इसी बीच युवक ने अपने हाथ में रखे पत्थर को फेंककर शर्ट के नीचे छुपाकर रखे पिस्टल को निकालकर कर्मचारियों को धमकाया। कुछ ही देर बाद युवक ने पिस्टल फिर से शर्ट के नीचे छुपा लिया। विवाद की यह पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दो दिन पहले हुए इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर सरकंडा पुलिस को इस घटना की जानकारी ही नहीं है। इसके कारण घातक हथियारों से लैस युवक शहर में बेखौफ होकर घूम रहे हैं।

सरकंडा थाना क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है।जिसकी मुख्य वजह सरकंडा क्षेत्र नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है।जिससे की  नशेड़ी तत्व के लोग अपराधो को अंजाम दे रहे है ,आपको बता दे की सरकंडा क्षेत्र में नशे का कारोबार खूब फलफूल रहा है।अभी कुछ दिन पहले ही नशेड़ियों ने अटल आवास में घुस कर एक महिला से मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया था,जिसका वीडियो वायरल होने के बाद सरकंडा पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस भी निकाला था।जिसके बाद अब ये पिस्टल लेकर बदमाश युवक पेट्रोल कर्मी को धमकाते नजर आ रहा है।



सरकंडा में पिस्टल लहराकर धमकाने की शिकायत नहीं मिली है। इस तरह की जानकारी अब तक पुलिस को नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

तोप सिंह नवरंग 
(सरकंडा थाना प्रभारी)

Post a Comment

0 Comments