बिलासपुर 06 अक्तूबर 2024।बिलासपुर सिविल लाइन क्षेत्र के श्रीकांत वर्मा मार्ग पर रहने वाली महिला ने फांसी लगाने के पहले लाइव वीडियो बनाया,इसमें उसने पड़ोस में रहने वाले डाक्टर, अधिवक्ता और अन्य लोगों पर छेड़खानी और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इधर इस तरह का वीडियो प्रसारित होने की सूचना पर तारबाहर और सिविल लाइन पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। तब तक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिविल लाइन क्षेत्र के श्रीकांत वर्मा मार्ग साईं मंदिर के पीछे रहने वाली प्रियंका सिंह ने रविवार की सुबह करीब 11:30 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले महिला ने फेसबुक पर लाइव वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में महिला श्रीकांत वर्मा मार्ग पर रहने वाले पप्पू यादव, पड़ोस में रहने वाले एक डाक्टर, अधिवक्ता और एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने फेस बुक पर लाइव आ के बताया कि वह आए दिन की छेड़खानी से परेशान होने की बात कही। साथ ही उसने पप्पू यादव की गुंडागर्दी से प्रताड़ित होने की भी बात कही है। महिला ने फेसबुक पर एक पोस्ट भी किया है। इसमें उसने पप्पू यादव के साथ डाक्टर, पुजारी और उसके बेटे, अधिवक्ता व पप्पू यादव की पत्नी का जिक्र किया है। इधर वीडियो की जानकारी होते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा। तब तक महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
वीडियो की जानकारी मिलते ही भागते हुए पहुंची पुलिस...
तारबाहर टीआइ जेपी गुप्ता ने बताया कि फेसबुक पर आत्महत्या के पहले महिला ने एक लाइव वीडियो किया था। इसे देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल वहां पहुंची। महिला के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसे किसी तरह तोड़ा गया। तब तक महिला की मौत हो गई थी। फिर भी पुलिस ने महिला को उतारकर अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था,अब पूरे मामले की जांच सिविल लाइन पुलिस कर रही है।
0 Comments