Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

विराट संत महासम्मेलन 13 जुलाई को बिलासपुर में...,"आध्यात्म के द्वारा श्रेष्ठ समाज की स्थापना" विषय पर होगा आयोजन..

बिलासपुर 11 जुलाई 2025।बिलासपुर परिवर्तन ही सृष्टि का शाश्वत नियम है। हर क्षण संसार में बदलाव हो रहा है — चाहे वह प्रकृति में हो या मानव स्वभाव में। जब आत्मा सात्विक, शुद्ध और पवित्र होती है, तो उसकी ऊर्जा से संपूर्ण प्रकृति भी उसी अनुरूप बन जाती है। लेकिन जैसे-जैसे मानव मन की चेतना गिरती गई, नकारात्मकता बढ़ी और तमो गुण प्रबल होते गए, वैसे-वैसे प्रकृति का स्वरूप भी विकृत होता गया। इसी गिरावट से उबरने और समाज को पुनः श्रेष्ठ, शांतिपूर्ण और समरस बनाने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारी संस्था के धार्मिक प्रभाग द्वारा एक विराट संत महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन दिनांक 13 जुलाई (रविवार), सायं 4 बजे से सिंधु भवन, तोरवा, बिलासपुर में सम्पन्न होगा।


प्रेस क्लब बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में ब्रह्माकुमारी राखी दीदी, ब्रह्म कुमार नारायण भाई, आचार्य महामंडलेश्वर कमल किशोर जी, ब्रह्माकुमारी भारती दीदी (कटनी), विनीता भावनानी और आचार्य पुष्पेन्द्र ने संयुक्त रूप से बताया कि—

 सम्मेलन के प्रमुख संत वक्ता और अतिथि

इस महासम्मेलन में देश के विभिन्न भागों से अनेक संत-महात्मा, धार्मिक चिंतक और आध्यात्मिक वक्ता शामिल होंगे, जिनमें प्रमुख हैं:

राजयोगी ब्रह्माकुमार रामनाथ भाई, मुख्यालय संयोजक, माउंट आबू (मुख्य वक्ता)

आचार्य महामंडलेश्वर कमल किशोर, अध्यक्ष, दिव्य शक्ति अखाड़ा, सहारनपुर

साध्वी प्रज्ञा भारती , जबलपुर, मध्यप्रदेश

स्वामी परमात्मानंद गिरि, पेंड्रारोड, गौरेला

त्यागी प्रेमदास महाराज, ब्रह्मा बाबा मंदिर

ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी, सेवा केंद्र, कटनी

ब्रह्माकुमार गोविंद भाई, मीडिया प्रभाग, माउंट आबू


कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति होगी — "श्रीमद्भगवद् गीता" की आत्मिक व्याख्या, जिसे प्रस्तुत करेंगी ब्रह्माकुमारी भारती बहन। वे मानसिक शांति और एकाग्रता की अनुभूति के गूढ़ रहस्यों को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से उजागर करेंगी।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे मुंबई से पधारे प्रसिद्ध कलाकारों की संगीतमय प्रस्तुति से होगी, जो वातावरण को अध्यात्म और श्रद्धा से सराबोर कर देगी।


बिलासपुर नगर और आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में पंडित, पुजारी, कथावाचक, धार्मिक सेवाभावी इस सम्मेलन में भाग लेंगे। उनके योगदान को सम्मानित करने हेतु विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा और समन्वय की जिम्मेदारी ब्रह्माकुमारी राखी बहन, सेवा केंद्र संचालिका, रामाग्रीन सिटी, ने संभाली है। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन समाज में आध्यात्मिक मूल्यों के पुनर्स्थापन की दिशा में एक सशक्त पहल है।

बिलासपुर व आसपास के श्रद्धालुओं, भक्तों और समाजसेवियों से आयोजन समिति ने निवेदन किया है कि वे समय पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर संतों के सान्निध्य और आध्यात्मिक ऊर्जा का लाभ लें।

Post a Comment

0 Comments