बिलासपुर 09 मई 2024। बिलासपुर सरकंडा थाना क्षेत्र में अपराध थमने का नाम नही ले रहा है।इसकी मुख्य वजह है की सरकंडा थाना क्षेत्र में नशे के व्यापारी ज्यादा सक्रिय है।नशे के चलते ही यहा अपराध बड़ते जा रहा है।
वही जानकारों की माने तो सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोकनगर अटल आवास की है जहां युवकों द्वारा महिलाओं के घर घुसकर चाकू और लाठी बेल्ट से ताबड़तोड़ हमला किया गया है। इस मारपीट की घटना का किसी ने वीडियो भी बना लिया जो वीडियो अब सोसल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
वही सरकंडा पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पर मारपीट करने वाले युवकों को गिरफ्तार करने में लगी हुई है।इस घटना के बाद बिलासपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी सरकंडा थाना पहुंच गए है,और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने आदेशित किया है।
0 Comments